निजी स्कूलों पर विभाग सख्त:शीतकालीन अवकाश में संचालित हो रहे स्कूलों को करवाया बंद
निजी स्कूलों पर विभाग सख्त:शीतकालीन अवकाश में संचालित हो रहे स्कूलों को करवाया बंद
पिलानी : शीतकालीन अवकाश की घोषणा के बावजूद संचालित किए जा रहे निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ शिक्षा विभाग अब सख्त नजर आ रहा है। पिलानी और मंड्रेला में विभाग ने शिकायत मिलने पर कुछ संस्थाओं को आदेश का हवाला देकर बंद करवाया है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। इसके आदेश सभी संस्था प्रधानों तक पहुंचाए गए हैं। इसके बावजूद कोई शिक्षण संस्था संचालित की जाते पाई गई तो उसके विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ निजी शिक्षण बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर छुट्टियों में एक्स्ट्रा क्लास के लिए बच्चों को बुला रहे थे, उन्हें भी बंद करवाया गया है।

वर्मा ने बताया कि पिलानी और मंड्रेला में अवकाश अवधि में कुछ शिक्षण संस्थाओं को संचालित किए जाने की सूचना मिली थी, जिन्हें तुरन्त प्रभाव से बंद करवा दिया गया है। मंड्रेला में जिस निजी शिक्षण संस्था को विभागीय आदेशों की अनदेखी कर संचालित किया जा रहा था, उसको पीईओ जांच के बाद बंद करवाया गया है, साथ ही संस्था संचालक को पाबंद भी किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067461


