[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आयुष्मान कार्ड बनाने में झुंझुनूं प्रदेश में अव्वल:जयपुर दूसरे नंबर पर, एक लाख से अधिक कार्ड बनाएं गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आयुष्मान कार्ड बनाने में झुंझुनूं प्रदेश में अव्वल:जयपुर दूसरे नंबर पर, एक लाख से अधिक कार्ड बनाएं गए

आयुष्मान कार्ड बनाने में झुंझुनूं प्रदेश में अव्वल:जयपुर दूसरे नंबर पर, एक लाख से अधिक कार्ड बनाएं गए

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में शीर्ष पर है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं में चिकित्सा विभाग द्वारा अब तक एक लाख से ऊपर कार्ड बनाए गए है।

जिसके चलते झुंझुनूं जिला प्रदेश में पहले नंबर पर है। सीएमएचओ डॉ राजकुमार डाँगी ने बताया कि जिले को 6,94,483 आयुष्मान कार्ड का टारगेट था। ग्राम पंचायतों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में 16 से 25 दिसम्बर तक आयोजित शिविरों में 1,01,540 आयुष्मान कार्ड जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गये है जो प्रदेश में सर्वाधिक है। अब तक जिले में कुल 4 लाख 18 हजार 683 कार्ड बन चुके हैं। शिविरों में कार्ड बनाने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर जयपुर है, जिसने अब तक 52 हजार कार्ड बनाये है तीसरे स्थान पर अलवर है जिसने 45 हजार कार्ड बनाये। डॉ डाँगी ने बताया कि जिला कलेक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में की जा रही सघन मॉनिटरिंग से दिनों दिन इस कार्य में प्रगति देखी जा रही। सीएमएचओ ने इस बेहतर कार्य के लिए बीसीएमओ,एमओ, सीएचसो सहित पूरे स्टाफ को बधाई दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77