[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया:सामूहिक श्रमदान किया, जरूरतमंदों को कंबल बांटे, वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया:सामूहिक श्रमदान किया, जरूरतमंदों को कंबल बांटे, वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया

पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया:सामूहिक श्रमदान किया, जरूरतमंदों को कंबल बांटे, वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया

झुंझुनूं : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। झुंझुनूं में सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय प्रोग्राम हुआ। जिला कलेक्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलवाई।

जिला प्रशासन ने सामूहिक श्रमदान किया
जिला प्रशासन ने सामूहिक श्रमदान किया

इस दौरान अटल विचार संगोष्ठी एवं अटल कविता का भी आयोजन किया गया। इसके बाद सूचना केंद्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया है। सभी कर्मचारियों अधिकारियों से आव्हान किया गया है कि वो अपने काम को इमानदारी से करें। पारदर्शी तरीके से करें। सुशासन के विचारों को आत्मसात करे ताकि जनता की अच्छे से सेवा कर सकें।

जिला प्रशासन ने भामाशाहों की मदद से जरूरतमंदों को कंबल बांटे
जिला प्रशासन ने भामाशाहों की मदद से जरूरतमंदों को कंबल बांटे

सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल के प्रधानमंत्री काल में देश ने विकास और प्रगति के कई नए आयामों को छुआ है। उन्हें हमेशा जन नेता के रूप में याद किया जाएगा।

जरूरतमंदों को कंबल बांटे

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर जरूरतमंदो को कंबल वितरित की गई। सांसद नरेन्द्र खीचड़, न्याय मित्र केके गुप्ता, कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने सूचना केंद्र सभागार में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे।

स्वच्छता सप्ताह का आगाज किया

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर स्वच्छता सप्ताह का आगाज किया। जिला कलेक्टर ने बताया कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत जिले के सभी कार्यालयों में साफ सफाई की जायेगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए की वे 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर अपने विभाग में लंबित जन अभियोग परिवादो का निस्तारण करें। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी, एडीएम मुरारी लाल शर्मा, एसडीएम कवित गोदारा, जिला रसद अधिकरी कपिल झाझड़िया समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62