[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा रोडवेज बस व कार की भिडन्त:कार चालक घायल, कोहरे के कारण हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरियाणा रोडवेज बस व कार की भिडन्त:कार चालक घायल, कोहरे के कारण हुआ हादसा

हरियाणा रोडवेज बस व कार की भिडन्त:कार चालक घायल, कोहरे के कारण हुआ हादसा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में हरियाणा रोडवेज बस व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही हादसे के समय कार के एयरबैग खुल गए अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

हादसा ओजटू बाईपास पर सोमवार अलसुबह हुआ।

हादसे में घायल हुए कार चालक को चिड़ावा के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अलसुबह लोहारू की तरफ से आ रही हरियाणा रोडेवज की बस चिड़ावा थाना क्षेत्र के आजटू बाइपास पर सामने आ रही कार से भिड़ गई।

हादसे में डालमिया की ढाणी निवासी कार चालक मनोज जांगिड़ घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा।

बताया जा रह है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ है। कोहरे की वजह से सामने से आ रही गाड़ी दिखाई नहीं देने से दोनों वाहन आपस में टकरा गए। फिलहाल दोनां पक्षों की ओर से रिपोर्ट नहींं दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62