[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोशालाओं को नहीं मिल रहा अनुदान:विधानसभा चुनाव में अटका था, नंदीशाला के संचालन में पैदा हुआ संकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोशालाओं को नहीं मिल रहा अनुदान:विधानसभा चुनाव में अटका था, नंदीशाला के संचालन में पैदा हुआ संकट

गोशालाओं को नहीं मिल रहा अनुदान:विधानसभा चुनाव में अटका था, नंदीशाला के संचालन में पैदा हुआ संकट

झुंझुनूं : झुंझुनूं में 4 महीने से गोशालाओं को अनुदान नहीं मिला है। इससे नंदीशाला प्रबंधन के सामने संकट खड़ा हो गया है। अनुदान नहीं मिलने नंदीलाल के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। विधानसभा चुनाव में गोशालाओं का अनुदान अटका था, चुनाव खत्म होने के बाद भी पैसा नहीं मिला है। ऐसे में संचालकाें को परेशानी हो रही है।

जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से गोशालाओं में गाय या सांड के 40 रुपए व तीन साल से छोटे बछड़ा या बछड़ी के लिए 20 रुपए दिए जाते हैं। साल में 270 दिन की सहायता दी जाती है। दो किश्तों एक बार पांच व एक बार चार महीने की मिलती है।

72.76 करोड़ से अधिक मिलेगा अनुदान

पशुपालन विभाग की ओर से जिले की 64 गोशालाओं के अनुदान के लिए जारी की गई वित्तीय स्वीकृ़ति के अनुसार 72 करोड़ 76 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। यह अनुदान चार महीने यानी 120 दिन का है। अनुदान की यह पहली किश्त होगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रामेश्वर लाल डूडी ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से पात्र गोशालाओं को अनुदान देने की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जल्द ही अनुदान मिल जाएगा। जिले की 64 गोशालाओं को अनुदान दिया जाएगा। बिल के बनाकर ट्रैज़री भेज दिया है, जल्दी ही मिलने की संभावना है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62