[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी विधानसभा सीट का रिजल्ट:भाजपा के धर्मपाल गुर्जर जीते, मनोज घुमरिया को 9 हजार वोटों से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी विधानसभा सीट का रिजल्ट:भाजपा के धर्मपाल गुर्जर जीते, मनोज घुमरिया को 9 हजार वोटों से हराया

खेतड़ी विधानसभा सीट का रिजल्ट :भाजपा के धर्मपाल गुर्जर जीते, मनोज घुमरिया को 9 हजार वोटों से हराया

खेतड़ी : खेतड़ी विधानसभा से भाजपा के धर्मपाल गुर्जर ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने बसपा के मनोज कुमार घुमरिया को 9114 वोटों से हरा दिया। बता दें कि मतगणना जिला मुख्यालय झुंझुनूं में सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। कुल 21 चरणों में काउंटिंग हुई। इस सीट से 9 प्रत्याशी मैदान में थे। धर्मपाल गुर्जर को कुल 70597 वोट मिले थे, वहीं बसपा के मनोज कुमार घुमरिया को 61483 वोट मिले। इनके अलावा नोटा का भी विकल्प मतदाताओं को दिया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

जानिए खेतड़ी विधानसभा का LIVE ट्रेंड-

विधानसभा मुकाबला जीते
खेतड़ी धर्मपाल गुर्जर (भाजपा) v/s मनीषा गुर्जर (कांग्रेस) vs मनोज कुमार घुमरिया धर्मपाल गुर्जर

74.38 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

25 नवंबर को हुई वोटिंग के तहत यहां कुल 74.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कुल 223093 मतदाताओं में से 165941 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें महिलाएं 80188 और पुरुष 85753 थे।

जिला मुख्यालय पर जुटी भीड़

जिला मुख्यालय पर प्रत्याशियों समेत उनके समर्थक भी जुटे हैं। मतगणना स्थल के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने दिया गया। बाकी सभी लोग बाहर ही रोक दिए गए। मतगणना स्थल के आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। 100 मीटर के दायरे में किसी को नहीं जाने दिया जा रहा।

खेतड़ी से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रत्याशी पार्टी लिंग
धर्मपाल गुर्जर भाजपा पुरुष
मनीषा गुर्जर कांग्रेस महिला
धर्मसिंह निर्दलीय पुरुष
प्रकाश निर्दलीय पुरुष
पूरणमल सैनी निर्दलीय पुरुष
राहुल घुमरिया निर्दलीय पुरुष
कपिल जांगिड़ निर्दलीय पुरुष
मनोज घुमरिया बसपा पुरुष
सत्यनारायण निर्दलीय पुरुष

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet