[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी पार्क में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा:गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गांधी पार्क में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा:गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

गांधी पार्क में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा:गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

नवलगढ : दी आनंदीलाल पोदार ट्रस्ट की ओर से सोमवार को गांधी-शास्त्री जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम सुमन सोनल थीं। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी उम्मेद सिंह महला, सीबीईओ अशोक शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता गांधी दर्शन के उपखण्ड संयोजक डॉ. विनोद कुमार सैनी ने की।

इस मौके पर सर्वधर्म सभा हुई। पवन शर्मा, महेन्द्र जैन, मौलना रिजवी रिजुला देवेसी ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। सर्वधर्म सभा के बाद गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पाजंली का आयोजन हुआ। इसके बाद महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए, रामधुन का गायन किया गया।

सुमन सोनल ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अतिथियों ने महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न उदाहरणों द्वारा स्वतन्त्रता आंदोलन एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के देश-प्रेम के भावों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए सुमन सोनल ने सभी व्यक्तियों को मतदान हेतु शपथ दिलाई तथा लोकतन्त्र के उत्सव में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर

अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुलदीप पूनिया, डॉ. दुर्गा भोजक, एसएस बक्शी, जीन सीके, रिजुला देवेसी, डॉ. पूजा पंवार, सुमनलता, नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, महेन्द्र सैनी, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, मेजर डीपी शर्मा, जगदीश जांगिड़, सुधाकर, श्री वास्तव, महेन्द्र जैन, डॉ. शिखर चन्द जैन, पवन पारस, मुरली मनोहर चौबदार रामवतार सबलानिया, ओमप्रकाश सैन, ललित शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet