[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचलंगी में लगे कुश्ती मेले में महिला पहलवानों ने आजमाए दांव, देर रात तक हुए रोचक मुकाबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पचलंगी में लगे कुश्ती मेले में महिला पहलवानों ने आजमाए दांव, देर रात तक हुए रोचक मुकाबले

पचलंगी में लगे कुश्ती मेले में महिला पहलवानों ने आजमाए दांव, देर रात तक हुए रोचक मुकाबले

पचलंगी : पहाड़ी पर स्थित भैरूंजी महाराज का वार्षिक मेला सोमवार को भरा। मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, मातेश्वरी जन विकास समिति अध्यक्ष जीतसिंह कुड़ी, पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव, सुभाष नेचू, राशन डीलर मानसिंह बड़सरा आदि ने बताया कि मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

मेले पचलंगी,पापड़ा, बाघोली, मणकसास, जहाज, झड़ाया सहित आसपास की ढाणियों के श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगाई। मेला कमेटी उपाध्यक्ष बाबुलाल पटेल, नत्थुसिंह मीणा,राकेश माटोलिया, विजय टेलर आदि ने बताया कि देर शाम तक चले मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की व झूलों का आनंद लिया।

भास्कर न्यूज | पचलंगी कस्बे की मातेश्वरी कॉलोनी में पहाड़ी के पीछे स्थित मातेश्वरी प्राकृतिक अखाड़े में मातेश्वरी जन कल्याण विकास समिति के तत्वावधान में चल रहे शेखावाटी के 44वें महिला-पुरुष कुश्ती दंगल का सोमवार को आयोजन हुआ। मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भाविरया, जीतसिंह कुड़ी, सुभाष नेचू, राहुल बड़सरा ने बताया िक सोमवार को संतों के सानिध्य में कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। अखाड़े में पुरुष पहलवानों के साथ महिला पहलवानों ने भी दांव अजमाया। दंगल में पिछले 21 वर्षों से महिला कुश्ती दंगल का आयोजन हो रहा है। इस महिला दंगल का आयोजन 2002 में नारायण मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक मातादीन शर्मा व संतरा देवी चोटिया द्वारा शुरू किया गया था। दंगल को सफल बनाने के लिए मेला कमेटी संयोजक जगदीश जाखड़, राजकुमार जाखड़, डॉ मानसिंह भाविरया, नथमल टेलर, मेला कमेटी उपाध्यक्ष बाबूलाल पटेल, विक्रम सिंह शेखावत, सुरेश चोटिया, मूलसिंह शेखावत, स्काउट सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, मीनू सैनी, रामदेव खैरवा, िसरोही सरपंच जयप्रकाश कस्वा, समाज सेवी सुंदर खरिंटा, पवन मील, एडवोकेट मनीराम जाखड़, तेजपाल सैनी करणपुरा, पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव, राशन डीलर मानसिंह बड़सरा, ख्यालीराम नेचू, नरेन्द्र सिंह अध्यक्ष गोशाला गांवड़ी, महेन्द्र तेतरवाल झड़ाया नगर, सुरेन्द्र सिंह कुड़ी सहित अन्य अतिथि रहे। दंगल रात को 11 बजे तक चला। हमारी बेटियों ने भी लड़ा दंगल : कुश्ती में महिला दंगल का पहला मुकाबला 2100 रुपयों के लिए नचिता सरजी अखाड़ा गणेश्वर व प्रियंका रोहतक हरियाणा के बीच हुआ। इसमें प्रियंका ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला सोनिका सांसरोली व ज्योति सरजी अखाड़ा के मध्य हुआ। इसमें मुकाबला बराबर रहा। तीसरा मुकाबला पूजा गणेश्वर व नेहा झज्जर, मासूम रोहतक व कोमल गणेश्वर, तन्नू झज्जर व कोमल सरजी अखाड़ा, ज्योति सरजी अखाड़ा, कोमल, योगिता आदि के मध्य दर्जनों मुकाबले हुए। महिला कुश्तियों के मुकाबले देर रात तक जारी रहे। इसमें राजस्थान की बेटियों का दबदबा रहा। सरजी अखाड़े गणेश्वर से पहुंची महिला पहलवान : सत्र 2023-24 में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट विजेता सरजी अखाड़ा गणेश्वर से 43 िकलो भार वर्ग मे ज्योति नटवाड़िया, 46 किलो भार वर्ग में कोमल वर्मा, 49 किलो भार वर्ग में नचिता गुर्जर, 53 किलो भार वर्ग में तीसरे स्थान पर कोमल कंवर, 57 किलो भार वर्ग में सोनम जाट, 61 किलो भार वर्ग में योगिता कंवर, 76 किलो भार वर्ग में च​िन्द्रका गुर्जर भी अखाड़े में अपना दम खम दिखाने आई। इनके साथ कोच अनिल सर जी, अंकित, धर्मपाल व ओमप्रकाश सिराधना आदि उपस्थित रहे। हरियाणा से पहुंची महिला पहलवान : पचलंगी कुश्ती दंगल में हरियाणा से पहुंची महिला पहलवानों में लीजा, प्रियंका, मासूम आदि ने भी अखाड़े में अपना दम दिखाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet