टोंक-निवाई : प्रियंका गांधी बोलीं- सोच समझकर वोट देना, प्रदेश में BJP सरकार आई तो सारी राहत योजनाएं बंद कर देगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टोंक जिले में सभा को संबोधित किया। ये राजस्थानम में उनकी पहली चुनावी सभा है। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राजस्थान सरकार गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानकर काम कर रही है।
टोंक-निवाई : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में झिलाय से अपनी पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत करते हुए लोगों को खौफ दिखा दिया। प्रियंका ने कहा-अगर, प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो गहलोत सरकार ने जो भी जनहित की योजनाएं दी हैं, वह सब बंद कर देगी। इसलिए आप सोच समझकर ही वोट करें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह 5 साल कांग्रेस सरकार ने राज किया, वैसी ही सरकार आपको वापस लानी है। जो आमजनता को राहत दे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने राजस्थानी में भाषण की शुरुआत करते हुए डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए।

पीएम का हर काम उद्योगपति मित्रों के लिए है
प्रियंका ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर हजार रुपए का है। इसे आम आदमी के लिए खरीदना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज में एक लड़की से मिली उनके हाथ में मोबाइल था। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल मुझे गहलोत सरकार ने दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल के साथ-साथ और भी कई चीजें दे रही है। पीएम हर चीज के लिए अपने उद्योगपति मित्रों को आगे रखते हैं और जनता को पीछे रखते हैं। केंद्र सरकार के पास आपकी समस्याओं को लेकर कोई विजन नहीं है।

भाजपा की सारी नीतियां अमीरों के लिए है- प्रियंका
प्रियंका ने कहा कि चुनाव में असल मुद्दों की बात आती है तो वे जाति और धर्म को लेकर आ जाते हैं। इस बार का चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। जैसे ही भाजपा की सरकार की बनी तो ये हमारी सारी स्कीमें बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद भी अगर आप बीजेपी को वोट देंगे तो आप अपना नुकसान स्वयं करेंगे। भाजपा की सारी नीतियां केवल अमीरों को आगे बढ़ाने में है। प्रियंका ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विदेश में जाकर अपने उद्योगपति मित्रों के लिए डील करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महंगा ईंधन बेचकर 32 लाख करोड़ रुपए कमाए। ये सब पैसा उन्होंने बड़ी-बड़ी महफिलों में खर्च कर दिया।
केंद्र से पूछो इतनी महंगाई क्यों?
प्रियंका गांधी ने कहा- आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा? केंद्र सरकार से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? राजस्थान सरकार जनता को जो दे रही है वह पब्लिक का हक है। आज मैं एक लड़की से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने ये मोबाइल दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल दे रही है और भी कई चीजें दे रही है, राजस्थान सरकार आपको जो दे रही है, वो आपका हक है।

गहलोत बोले- गांधी परिवार से डरे हुए हैं मोदी और शाह
सीएम अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- राजस्थान सरकार ने हर क्षेत्र में फैसले लेने में कमी नहीं छोड़ी। जो घोषणाएं बजट में की थीं, उन सबको लागू कर दिया है। इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि लगता है सरकार रिपीट होगी। सीएम बोले- मनरेगा ने पीएम की बोलती बंद कर दी। हमने यूपीए सरकार के बनाए कानूनों की तर्ज पर अधिकार आधारित युग की शुरुआत की है। राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून की दिशा में काम किया है। अब केंद्र सरकार भी यह कानून बनाए और प्रियंका गांधी इसकी पैरवी करें। सीएम ने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वो गांधी परिवार से डरे क्यों रहते हैं? आपको बार-बार गांधी परिवार का नाम लेने की जरूरत क्यों पड़ती है ? गांधी परिवार ने देश लिए कुर्बानियां दी हैं। आजादी के आंदोलन में बीजेपी वालों ने क्या योगदान दिया? इन्होंने आजादी के आंदोलन में उंगली भी कटवाई है क्या? जनता अब समझ चुकी है।
असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस के लोग असली देशभक्त हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। बीजेपी वाले पूछते हैं 70 साल में क्या हुआ ? लेकिन इनका तो आजादी के वक्त जन्म भी नहीं हुआ था। केंद्र सरकार कांग्रेस को डरा नहीं सकी है। जब हम अंगेजों से नहीं डरे। तो हम सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी से भी डरने वाले नहीं हैं। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई को कल भेजेगी, तो आज ही भेज दे, हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।
ग्रामीण 1000 इंदिरा रसोईयों की शुरुआत, 10 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के हाथों राजस्थान में 1000 ग्रामीण इंदिरा गांधी नई रसोइयों की शुरुआत कराई। रिमोट का बटन दबाकर प्रियंका गांधी ने इस योजना की शुरुआत की। शहरों में 8 रुपए में भोजन थाली की योजना पहले से चल रही है। गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा सीएम अशोक गहलोत ने की थी। जिसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से शुरू किया गया है। इस योजना में 10 हज़ार ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा। प्रियंका गांधी ने जन सभा से महिला वोटर्स को मैसेज देने की कोशिश की है।



पायलट ने प्रियंका की तारीफ में पढ़े कसीदें
सचिन पायलट ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नौजवानों को मंच देना होगा। संगठन में इसे लेकर काफी हद तक बदलाव हुआ है। उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि आपके यहां आने से जनता में उत्साह का संचार होता है। आपने हिमाचल और कर्नाटक में प्रचार किया था तो यहां कांग्रेस की सरकार बन गई। अब आप यहां भी प्रचार के लिए आई है तो राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनना तय है।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019508


