[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे स्टेशन पर एयर-स्ट्राइक का अलर्ट, सायरन बजा:आग बुझाने-घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने का मॉक ड्रिल किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे स्टेशन पर एयर-स्ट्राइक का अलर्ट, सायरन बजा:आग बुझाने-घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने का मॉक ड्रिल किया

रेलवे स्टेशन पर एयर-स्ट्राइक का अलर्ट, सायरन बजा:आग बुझाने-घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने का मॉक ड्रिल किया

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में शुक्रवार (27 नवंबर) को हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल की गई। इसके तहत झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक की सूचना दी गई। आग लगने और लोगों के घायल होने की स्थिति बनाकर बचाव अभियान चलाया गया। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से सायरन बजाए गए और पुलिस, दमकल, सिविल डिफेंस, स्काउट और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

इलाके की बिजली सप्लाई बंद की

सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद की गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जबकि मेडिकल टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बचाव कार्य पूरा होने और स्थिति सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

कलेक्टर-एसपी रहे मौजूद

मॉक ड्रिल के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एसपी कावेंद्र सागर और डीएसपी गोपाल ढाका सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, संसाधनों की उपलब्धता और आपसी समन्वय का जायजा लिया।

अधिकारी बोलीं-साल में 2-3 बार होती है मॉक ड्रिल

कलेक्ट्रेट सिविल डिफेंस शाखा की जूनियर असिस्टेंट सरिता कुमारी ने बताया- मुख्यालय के निर्देशानुसार साल में दो से तीन बार इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती है। इससे टीमों को आपात स्थिति में कार्रवाई करने, उपकरणों की जांच और बचाव कार्य का व्यावहारिक अनुभव मिलता है।

आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न टीमों के प्रतिक्रिया समय और तैयारियों को परखना तथा सामने आने वाली कमियों को सुधारना है। – डॉ. अरुण गर्ग जिला कलेक्टर, झुंझुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77