[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया:छात्रों ने प्रस्तावना, संविधान निर्माण और मौलिक अधिकारों पर प्रस्तुतियां दीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया:छात्रों ने प्रस्तावना, संविधान निर्माण और मौलिक अधिकारों पर प्रस्तुतियां दीं

खेतड़ीनगर केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया:छात्रों ने प्रस्तावना, संविधान निर्माण और मौलिक अधिकारों पर प्रस्तुतियां दीं

खेतड़ीनगर : केसीसी के केंद्रीय विद्यालय स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को संविधान के निर्माण, महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। छात्रों ने अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुतियां देकर संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद आदित्य ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों के बारे में बताया। तमन्ना ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया और संविधान सभा के गठन की जानकारी दी। वहीं, अनवी सैनी और खुशी ने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपने विचार रखे।

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी

विद्यालय के प्राचार्य के.एल. मीना ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने छात्रों से संविधान के आदर्शों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

मुख्याध्यापक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। छात्रों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा ने किया। अंत में छात्रों और शिक्षकों ने संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77