कांग्रेस के रमेश बेरवाल उप जिला प्रमुख बने,37 वोट मिले:भाजपा के बाबूलाल गुर्जर को 12; जिला प्रमुख के पति और इंस्पेक्टर के बीच तनातनी,वकील भड़के
कांग्रेस के रमेश बेरवाल उप जिला प्रमुख बने,37 वोट मिले:भाजपा के बाबूलाल गुर्जर को 12; जिला प्रमुख के पति और इंस्पेक्टर के बीच तनातनी,वकील भड़के
सीकर : सीकर में कांग्रेस के रमेश बेरवाल उप जिला प्रमुख बन गए हैं। बीजेपी ने बाबूलाल गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस के रमेश को 37 और भाजपा के बाबूलाल गुर्जर को 12 वोट मिले। रमेश बेरवाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के करीबी हैं। वार्ड 7 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीते हैं।
वहीं उप जिला प्रमुख चुनाव के बीच वकीलों ने हंगामा कर दिया। वकीलों ने कोतवाली एसएचओ सुनील जांगिड़ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
इसके बाद मतदान स्थल के पास वकील एकत्र हो गए हो और इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने गेट के अंदर जाने से रोका तो हंगामा कर दिया। वहीं जिला प्रमुख सुनीता के पति धर्मेंद्र और SHO राजाराम के बीच भी बस को हटाने को लेकर तनातनी हो गई।
जिला प्रमुख चुनाव में हुई थी क्रॉस वोटिंग
इससे पहले बुधवार को सीकर में जिला प्रमुख पद के लिए वोटिंग हुई थी। कांग्रेस के पास 36 सदस्य थे फिर भी उन्हें 33 वोट मिले। जबकि भाजपा के पास 11 सदस्य होने के बावजूद उन्हें 16 वोट मिले थे।
जिला प्रमुख के पति और SHO के बीच नोंकझोक
वकील महेंद्र के साथ इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ की ओर से की गई अभद्रता का आरोप लगाते हुए वकीलों ने हंगामा कर दिया। वहीं, कांग्रेस के सदस्यों की बस पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर आकर रुकी।
तब वहां मौजूद इंस्पेक्टर गोकुलपुरा SHO राजाराम लेघा ने SP की गाड़ी आने की बात कही। ऐसे में जिला प्रमुख सुनीता के पति धर्मेंद्र ने कहा कि एसपी 2 मिनट बाद आ जाएंगे। इस पर SHO राजाराम गुस्सा हो गए और उनकी नोंकझोक हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573869

