[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के हसामपुर बस स्टैंड पर स्टेट हाईवे पर गड्ढे:गंदा पानी भरा रहने से आमजन परेशान, हादसों का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के हसामपुर बस स्टैंड पर स्टेट हाईवे पर गड्ढे:गंदा पानी भरा रहने से आमजन परेशान, हादसों का खतरा

पाटन के हसामपुर बस स्टैंड पर स्टेट हाईवे पर गड्ढे:गंदा पानी भरा रहने से आमजन परेशान, हादसों का खतरा

पाटन : पाटन के हसामपुर बस स्टैंड पर स्टेट हाईवे-37बी की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें गंदा पानी भरा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानी भरा होने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं

गड्ढों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। दुपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए अचानक रास्ता बदलना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं, पैदल चलने वालों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्टेट हाईवे होने के कारण इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से गड्ढों की मरम्मत नहीं होने से यहां कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77