नीमकाथाना में स्काउट-गाइड ने चलाया स्टीकर बिक्री अभियान:मानवता के मूल्यों पर जोर, प्राचार्य बोले- स्काउटिंग से युवाओं में अनुशासन का विकास
नीमकाथाना में स्काउट-गाइड ने चलाया स्टीकर बिक्री अभियान:मानवता के मूल्यों पर जोर, प्राचार्य बोले- स्काउटिंग से युवाओं में अनुशासन का विकास
नीमकाथाना : आपदा और अचानक होने वाली दुर्घटनाओं के समय जरूरतमंदों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से नीमकाथाना के एसएनकेपी राजकीय महाविद्यालय में स्टीकर बिक्री अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य संतोष कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग युवाओं के विकास, चरित्र निर्माण और सामुदायिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित होती है।
सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों पर जोर
वक्ताओं ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संगठन सेवा, समर्पण, अनुशासन और मानवता के मूल्यों पर आधारित है। यह युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में कई लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में रोवर लीडर डॉ. बलवीर सिंह अभय, डॉ. मनमोहन सैनी, रेंजर लीडर ऋचा गौर, जिला युवा सहायक सचिव पीयूष टेलर, रोवर गजेंद्र सिंह और मनीष शर्मा शामिल हुए। इसके अलावा रेंजर नेहा नायक, अनुराधा, मनीषा सैनी, टीना, नचिता यादव, करीना और पूजा भार्गव सहित कई रोवर और रेंजर मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573857

