सीकर में उप जिला प्रमुख चुनाव के बीच भड़के वकील:CI पर अभ्रदता करने का लगाया आरोप, SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे
सीकर में उप जिला प्रमुख चुनाव के बीच भड़के वकील:CI पर अभ्रदता करने का लगाया आरोप, SP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे
सीकर : सीकर में उप जिला प्रमुख कांग्रेस के रमेश बेरवाल बन गए है। आज (26 नवंबर) सुबह से शाम तक चुनाव प्रक्रिया हुई। इस बीच शाम को वकीलों ने हंगामा कर दिया। वकील मतदान स्थल (जिला परिषद) पर थे। इस दौरान कोतवाल ने एक वकील को गेट से साइड में होने को कहा, जिस पर विवाद हो गया। वकील का आरोप है कि कोतवाल ने अभद्रता की। इसके बाद करीब 100 से ज्यादा वकीलों ने हंगामा कर दिया। मामले को लेकर एसपी ऑफिस के बाहर वकीलों का धरना जारी है।
CI पर अभद्रता करने का आरोप
मामले के अनुसार- उप जिला प्रमुख की वोटिंग के दौरान बीजेपी-कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य आ रहे थे। वकील भी मतदान स्थल के बाहर एकत्रित थे। वकीलों का आरोप है कि इस दौरान CI सुनील जांगिड़ ने साइड होने को लेकर वकील महेंद्र से अभद्रता की। मामले की जानकारी पर बड़ी संख्या में वकील जिला परिषद के गेट के सामने एकत्रित होने लगे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने वकीलों को पीछे धकेल कर आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद भी वकील नहीं माने।
CI को सस्पेंड करने की मांग, धरने पर बैठे वकील
वकील जिला परिषद के बाएं साइड के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने समझाइश की कोशिश की लेकिन नहीं माने। इसके बाद एसपी ऑफिस के गेट पर जाकर धरने पर बैठ गए। वकीलों ने कहा कि अब माफी मांगने का समय गया। CI सुनील जांगिड़ को सस्पेंड किया जाएगा। जब तक मांग नहीं मानी जाती तब तक यही बैठे रहेंगे और कोर्ट में भी नहीं जाएंगे।
जिला प्रमुख भी धरनास्थल पहुंची
वकीलों के कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर जा रही ADM सिटी की गाड़ी को रोक दिया। ऐसे में ADM सिटी भावना शर्मा गाड़ी से उतरकर एसपी ऑफिस में गई। वहीं, उप जिला प्रमुख का नाम घोषित होने के बाद वकीलों को समर्थन देने के लिए जिला प्रमुख सुनीता और उप जिला प्रमुख रमेश भी पहुंचे।
ASP ने प्रतिनिधि मंडल को मिलने बुलाया,अंदर गए वकील
सीकर सीओ सिटी नवनीत कौर डरने पर बैठे वकीलों से वार्ता करने के लिए गई। उन्होंने लिखित में शिकायत देने की बात कही लेकिन वकील नहीं माने। एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह वार्ता के लिए बाहर आए। उन्होंने अब वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल को बुलाया है। अब वकीलों का प्रतिनिधि मंडल अंदर मिलने गया है।
चुनाव के बीच वकीलों के हंगामे की PHOTOS








देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573848

