पाटन कॉलेज में संविधान दिवस पर क्विज और निबंध प्रतियोगिता:पांच टीमों ने लिया हिस्सा, अंबेडकर के योगदान पर छात्रों ने लिखे विचार
पाटन कॉलेज में संविधान दिवस पर क्विज और निबंध प्रतियोगिता:पांच टीमों ने लिया हिस्सा, अंबेडकर के योगदान पर छात्रों ने लिखे विचार
पाटन : पाटन राजकीय कॉलेज में गुरुवार को संविधान दिवस पर संविधान और मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान क्विज और निबंध प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को संविधान के आदर्शों, अधिकारों और मतदान के महत्व की जानकारी दी गई।
क्विज में सुशील स्वामी की टीम प्रथम
‘संविधान एवं मतदाता जागरूकता’ विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें सुशील स्वामी की टीम ने पहला और भारती शर्मा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ‘महिला सशक्तिकरण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका को रेखांकित किया।
विद्यार्थियों को दिलाई जागरूक नागरिक बनने की शपथ
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना ने संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को संविधान एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने और जागरूक नागरिक के रूप में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2573859

