भतीजी की घोड़ी पर निकाली शाही बनोरी, विजय कुमार शर्मा ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
डीजे की धुन पर धूमधाम से निकली कशीश शर्मा की बनोरी, बेटा-बेटी में भेदभाव मिटाने की पहल की लोगों ने की सराहना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 24 में स्वर्गीय महावीर प्रसाद के परिवार ने बेटी के विवाह के मांगलिक अवसर पर अनूठी पहल की। परिवार के सदस्य विजय कुमार शर्मा ने अपनी भतीजी कशीश शर्मा की बनोरी घोड़ी पर बैठाकर शाही अंदाज में निकाली। डीजे की धुन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच निकली बनोरी में परिवारजन और मित्र उत्साह के साथ शामिल हुए।
मोहल्ले के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी बनोरी को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार की इस पहल के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं। बेटी को घोड़ी पर बैठाकर बनोरी निकालने की पहल को लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर कशीश के पिता पवन कुमार शर्मा और माता रेखा शर्मा के चेहरे पर खुशी और गर्व नजर आया। कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, चंद्रप्रकाश, शुभम, देवेश और सक्षम सहित परिवार के सदस्यों, भाइयों और मित्रों ने भाग लिया। सभी ने कशीश को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। परिवार की इस पहल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटा-बेटी को समान सम्मान देने का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2553066
