[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नदी में मिला युवक का सड़ा-गला शव:6 दिन से लापता था, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नदी में मिला युवक का सड़ा-गला शव:6 दिन से लापता था, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

नदी में मिला युवक का सड़ा-गला शव:6 दिन से लापता था, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में भड़ूंदा के पास काटली नदी क्षेत्र में शनि मंदिर के नजदीक कूंचों के बीच 24 साल के युवक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह 11 नवंबर से लापता था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। मंगलवार को परिजन झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए।

11 नवंबर को घर से निकला था, वापस नहीं लौटा

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार मूल रूप से पोषाणा गांव (गुढ़ागौड़जी) का रहने वाला था। वह बचपन से ही अपने ननिहाल केहरपुरा खुर्द में मामा के पास रहता था। वह पशुओं का रेवड़ चराने का काम करता था। 11 नवंबर को वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने 12 नवंबर को बगड़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

धरने में अलग-अलग पार्टियों के नेता भी शामिल होकर न्याय की मांग कर रहे हैं
धरने में अलग-अलग पार्टियों के नेता भी शामिल होकर न्याय की मांग कर रहे हैं

मोबाइल की आखिरी लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस ने तलाश के दौरान सुनील के मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो उसकी आखिरी लोकेशन काटली नदी क्षेत्र में मिली। इसके बाद 16 नवंबर को पुलिस और परिजन वहां पहुंचे। तलाश के दौरान आसपास की महिलाओं ने बताया कि पिछले दिन से ही इलाके में काफी बदबू आ रही थी। सोमवार को भी बदबू आने पर पुलिस और परिजनों ने कूंचों में तलाश की तो वहां एक शव दिखाई दिया।

शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसकी पहचान करना मुश्किल था। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की शिनाख्त सुनील के रूप में की। इसके बाद शव को बगड़ अस्पताल लाया गया। परिजनों की बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग पर शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

परिजनों ने सुनील की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
परिजनों ने सुनील की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

परिवार का इकलौता कमाने वाला था

सुनील की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार सुनील शादीशुदा था और उसकी पत्नी गर्भवती है। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। परिवार में तीन भाई हैं। करीब 17 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। सुनील ही परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह पशुओं का रेवड़ चराकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

हत्या का आरोप लगाकर मॉर्च्युरी के बाहर दिया धरना

परिजनों ने सुनील की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मंगलवार को परिजन बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

बागड़ थाना अधिकारी मुकेश ने बताया- इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया हैं। पूछताछ जारी है। इसमें 4 से 5 लोग शामिल होने की आशंका है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet