भाजपा की महिला नेताओं ने बाड़ेबंदी में की पूलपार्टी:3 जिलों में होटल-रिसॉर्ट में प्रत्याशियों को रोका, थ्री-स्टार होटल की लिस्ट बनाई
भाजपा की महिला नेताओं ने बाड़ेबंदी में की पूलपार्टी:3 जिलों में होटल-रिसॉर्ट में प्रत्याशियों को रोका, थ्री-स्टार होटल की लिस्ट बनाई
सीकर : राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के रिजल्ट से तीन दिन पहले भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। सीकर में कांग्रेस और भाजपा ने पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों को अजमेर, उदयपुर, बीकानेर जिले के होटल और रिसॉर्ट में रुकवाया है। अलवर के भाजपा के प्रत्याशियों को दार्जिलिंग ले गए हैं। कामख्या देवी के दर्शन करने के बाद सभी को अभी दार्जिलिंग में ही रोका गया है। जल्द ही दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। जालोर में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की गई है।
पुष्कर के रिसोर्ट में जयपुर, सीकर, दौसा और कोटपूतली-बहरोड़ के बीजेपी प्रत्याशी
पंचायत चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग पूरी होने के बाद बीजेपी अपने प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में ले गई है। जयपुर देहात दक्षिण और देहात उत्तर जिले के प्रत्याशियों के साथ-साथ दौसा, सीकर और कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पार्टी प्रत्याशियों को पुष्कर के एक रिसोर्ट में रखा गया है। यहां प्रत्याशियों के लिए प्रशिक्षण के विशेष स्तर भी आयोजित किए जा रहे हैं। जहां पार्टी ने अलग-अलग नेताओं के सत्र आयोजित किए जाए रहे हैं। इसके अलावा दिनभर पार्टी प्रत्याशी क्रिकेट सहित अलग-अलग गेम्स खेलकर रिजल्ट के दिन का इंतजार कर रहे हैं।
सीकर के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो सामने आया
सीकर के धोद ग्रामीण पंचायत समिति के भाजपा प्रत्याशियों की पुष्कर में बाड़ाबंदी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें 6 महिला प्रत्याशी और उनके परिवार की सदस्य स्विमिंग पूल में डांस करती नजर आ रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ का कहना है कि उम्मीदवार प्रशिक्षण शिविर में हैं। इधर, कांग्रेस में बाड़ेबंदी के सवाल पर जिलाध्यक्ष सुनीता ने कहा- चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ट्रेनिंग कैंप में हैं।
3 स्टार होटल की सूची तैयार हुई
सीकर में भाजपा में बाकायदा प्रदेश नेतृत्व पर राज्य के सभी 3 स्टार होटल की एक सूची तैयार हुई। इसके आधार पर प्रत्याशियों को ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस और भाजपा में जिला परिषद सदस्यों की बाड़ाबंदी की जिम्मेदारी प्रदेश स्तर के नेताओं के जिम्मे है।
जिन प्रत्याशियों के बच्चे छोटे हैं या जो उम्मीदवार बुजुर्ग हैं उनके साथ परिवार के एक केयर टेकर को भी बाड़ाबंदी में रखा गया है। दोनों ही पार्टियों ने पंचायत समिति के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की जिम्मेदारी संबंधित विधायक या विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेता को दी है।
दोनों पार्टियों की निर्दलीयों पर भी नजर
वहीं, सीकर में भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेताओं की नजर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी है। पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में भाजपा-कांग्रेस माकपा, रालोपा और निर्दलीय में से जीते हुए प्रत्याशियों को अपने पाले में करने की पूरी कोशिश करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष की पदयात्रा चर्चा में, बोले- सरपंच चुनाव में धर्मभाई की जीत की मन्नत थी
सीकर के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की पत्नी गणपति बाटड़ की सालासर पदयात्रा चर्चा में है। जिलाध्यक्ष बाटड़ ने सोशल मीडिया पर पदयात्रा को पोस्ट करते हुए लिखा है कि बाटड़ानाऊ गांव में एकजुटता और भाईचारे के साथ भाई पुष्पेंद्र सिंह की जीत होने के बाद सालासर बालाजी के पैदल धोक लगाने का संकल्प पूरा किया है। आपको बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की पत्नी गणपति बाटड़ ने सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर- 3 से चुनाव लड़ा है, जिसका रिजल्ट 20 नवंबर को आएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545948
