[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला:पोसाना गांव के युवक का शव भड़ौंदा की नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पांच दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला:पोसाना गांव के युवक का शव भड़ौंदा की नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

पांच दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला:पोसाना गांव के युवक का शव भड़ौंदा की नदी में मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के पोसाना गांव से पांच दिन से लापता चल रहे एक युवक का शव रविवार को भड़ौंदा गांव के पास काटली नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त पोसाना निवासी सुनील (25) पुत्र शंकर रैबारी के रूप में हुई है। शव क्षत-विक्षत और सड़ी-गली अवस्था में मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

अंतिम मोबाइल लोकेशन के आधार पर चल रही थी तलाश

जानकारी के अनुसार, सुनील करीब पांच दिन पहले अपनी बाइक और एक हजार रुपये लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। घर से निकलने के कुछ घंटों बाद ही उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था, जिसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को पुलिस और परिजन सुनील की अंतिम मोबाइल लोकेशन के आधार पर काटली नदी क्षेत्र में खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान वहां काम कर रही महिलाओं ने तेज दुर्गंध आने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखने पर नदी क्षेत्र में सुनील का शव पड़ा मिला।

मोर्चरी में रखवाया शव, पोस्टमार्टम का विरोध

सूचना पर पहुंची बगड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले बगड़ सीएचसी और बाद में डीप फ्रीजर के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों और ननिहाल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस विरोध के चलते रविवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता, वे आगे की कार्रवाई नहीं होने देंगे।

परिवार का इकलौता सहारा था सुनील

बताया जा रहा है कि सुनील भेड़-बकरियां (रेवड़) चराकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब सात साल पहले पिता शंकर रैबारी के निधन के बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet