महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला:खेतड़ीनगर के सूर्य कुंड मंदिर में दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन
महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला:खेतड़ीनगर के सूर्य कुंड मंदिर में दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित सूर्य कुंड मंदिर में दो दिवसीय छठ पूजा महोत्सव का समापन हो गया। भोजपुरी संस्कृतिक समिति खेतड़ी नगर के तत्वाधान में बिहारी समुदाय द्वारा आयोजन किया
उगते सूर्य को अर्घ्य दिया
इस दौरान समुदाय के लोगों ने उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर समापन किया। पंडित सुमन तिवाड़ी ने सुबह उगते हुए सूर्य भगवान की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर व्रतधारी महिला और पुरुषों ने सूर्य कुंड में उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उपवास खोला।
संस्था अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया- छठ पूजा की महिलाओं ने उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर व्रत खोलने के साथ ही दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन हुआ।
पंडित सुमन तिवाड़ी ने बताया- खेतड़ीनगर में विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं जो अपने त्योहारों का निर्वहन करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा जीव जंतुओं की सेवा कर पुण्य का कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर कमलेश कुमार, राजेश डांढेल, कमलेश दुबे, जगदीश सोढा, जगदीश पांडे, संजय सिंह, निशांज, राजेंद्र दुबे, भगवानसिंह, नवीन कुमार, शंकरदत्त तिवाड़ी, विजय कुमार सहित बिहारी समुदाय व अन्य समाज के सैकड़ों श्रद्धांलूओं ने सूर्य को अर्ध्य देकर अमन चैन की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2545897


