रोडवेज वर्कशॉप से कबाड़ ले जाते पकड़े गए सफाईकर्मी, चीफ मैनेजर पर कर्मचारी को लात मारने का आरोप
झुंझुनूं डिपो में बिना अनुमति लोहे का सामान बाहर ले जाने का मामला, घटना का वीडियो सामने आया; प्रबंधक संचालन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कही बात
झुंझुनूं : झुंझुनूं रोडवेज डिपो की वर्कशॉप से लोहे का सामान और कबाड़ बिना अनुमति बाहर ले जाने के मामले में विवाद हो गया। सामान ले जाते पकड़े गए ठेका कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान चीफ मैनेजर गिरिराज स्वामी और एक कर्मचारी के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान चीफ मैनेजर पर कर्मचारी को लात मारने का आरोप है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, डिपो की वर्कशॉप से विभागीय सामान बाहर ले जाने की शिकायत मिली थी। आरोप था कि सफाई की आड़ में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी लोहे का कबाड़ बाहर ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर मुख्य सुरक्षा प्रहरी ने गेट पर तीन सफाईकर्मियों अर्जुन, अरमान और वीर को रोककर उनके पास मौजूद सामान की जांच की। तीनों सफाईकर्मी ठेकेदार राजेश कुमार के अधीन काम करते हैं।

मामले की सूचना मिलने पर चीफ मैनेजर गिरिराज स्वामी वर्कशॉप पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की और अर्जुन नाम के युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए सवाल किए। चीफ मैनेजर का कहना है कि युवक के पास से कुछ सामान बरामद हुआ था और मुख्य सुरक्षा प्रहरी ने उसे सामान ले जाते हुए पकड़ा था। उन्होंने युवक को पुलिस के हवाले करने की बात भी कही।
घटनाक्रम के दौरान प्रबंधक संचालन मोनिका सहित वर्कशॉप के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद थे। वीडियो में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान चीफ मैनेजर पर ठेका कर्मचारी को लात मारने का आरोप लगा है।
प्रबंधक बोलीं- बिना अनुमति बाहर ले जा रहे थे सामान
प्रबंधक संचालन मोनिका ने बताया कि सफाई कर्मचारी वर्कशॉप का लोहे का सामान और अन्य सामग्री बिना अनुमति गेट से बाहर ले जा रहे थे। सुरक्षा प्रहरियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने कहा कि विभागीय सामान को बिना अनुमति बाहर ले जाने का मामला गंभीर है। संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
फिलहाल यह जांच का विषय है कि वर्कशॉप से सामान किस उद्देश्य से बाहर ले जाया जा रहा था और इसमें किन लोगों की भूमिका थी। वहीं, चीफ मैनेजर पर कर्मचारी को लात मारने के आरोप को लेकर भी मामला चर्चा में है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545877


