[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर टोल-फ्री नंबर 1915 पर करें शिकायत:उपभोक्ता आयोग ने जारी की एडवाइजरी, कानूनी अधिकार भी बताए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर टोल-फ्री नंबर 1915 पर करें शिकायत:उपभोक्ता आयोग ने जारी की एडवाइजरी, कानूनी अधिकार भी बताए

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर टोल-फ्री नंबर 1915 पर करें शिकायत:उपभोक्ता आयोग ने जारी की एडवाइजरी, कानूनी अधिकार भी बताए

झुंझुनूं : ऑनलाइन शॉपिंग के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार मोबाइल पर दिखने वाले आकर्षक ऑफर और भारी छूट के लालच में उपभोक्ता बिना जांच-पड़ताल किए ऑर्डर कर देते हैं, लेकिन डिलीवरी में नकली या गलत सामान निकलता है।

इसी समस्या से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झुंझुनूं ने विशेष एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। आयोग की ओर से चलाए जा रहे ‘कंज्यूमर वॉयस न्यायोत्सव-2’ अभियान के तहत आमजन को सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके और उनके कानूनी अधिकार बताए जा रहे हैं।

खरीदारी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  1. अंधाधुंध छूट से बचें: किसी भी वेबसाइट या ऐप से सामान खरीदने से पहले विक्रेता की विश्वसनीयता, उत्पाद की गुणवत्ता, असली रिव्यू और रिटर्न व रिफंड की शर्तों को ध्यान से पढ़ें। केवल सस्ती कीमत या भारी छूट देखकर ऑर्डर न करें।
  2. दस्तावेज और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें: ऑर्डर की रसीद, भुगतान का विवरण, उत्पाद के विज्ञापन की जानकारी और विक्रेता से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट संभाल कर रखें। गलत सामान मिलने पर शिकायत दर्ज कराते समय ये पुख्ता सबूत के तौर पर काम आते हैं।
  3. रिफंड के नाम पर साइबर ठगी से सावधान: सामान वापस करने या रिफंड लेने के दौरान ठग खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फर्जी लिंक भेजते हैं या स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन या बैंक पासवर्ड न बताएं।

शिकायत कहां और कैसे करें?

यदि ऑनलाइन खरीदारी में नकली सामान मिलता है, भ्रामक जानकारी दी जाती है या रिफंड रोका जाता है, तो सबसे पहले संबंधित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या विक्रेता के पास शिकायत दर्ज कराएं। वहां समाधान न होने पर उपभोक्ता राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1915 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, न्याय के लिए सीधे जिला उपभोक्ता आयोग में भी परिवाद दायर किया जा सकता है।

अध्यक्ष बोले- जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झुंझुनूं के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने कहा कि डिजिटल दौर में सुविधा के साथ उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने अपील की है कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर उपभोक्ता चुप न बैठें, बल्कि प्रमाण सुरक्षित रखकर उचित मंच पर अपनी आवाज उठाएं। ‘कंज्यूमर वॉयस न्यायोत्सव-2’ का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet