धमोरा की नंदी गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया:गौपूजन के साथ सजी कृष्ण, गोमाता की झांकियां; भामाशाहों का किया सम्मान, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
धमोरा की नंदी गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया:गौपूजन के साथ सजी कृष्ण, गोमाता की झांकियां; भामाशाहों का किया सम्मान, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
नवलगढ़ : धमोरा गांव के श्री राधे राधे गोपाला नंदी गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों और गोभक्तों ने भाग लिया। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
गौपूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की
महोत्सव की शुरुआत विधि-विधान से गौपूजन के साथ हुई। गोभक्तों ने गायों का पूजन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता से जुड़ी आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
भजन संध्या में देर शाम तक गूंजे भजन
भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से गोशाला परिसर भक्तिमय हो गया। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। वहीं, विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गोभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
गोसेवा में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान
महोत्सव के दौरान गोशाला समिति की ओर से गोसेवा और गोशाला के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। समिति सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए गोवंश के संरक्षण और संवर्धन में सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में गोशाला समिति के सदस्य, ग्रामीणजन और सैकड़ों गोभक्त मौजूद रहे। महोत्सव के माध्यम से गोसेवा, गौसंरक्षण और धार्मिक परंपराओं के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545759


