[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली पर सभापति विनय गोयनका ने किया सफाईकर्मियों का सम्मान, उपहार और मिठाई देकर बढ़ाया उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीपावली पर सभापति विनय गोयनका ने किया सफाईकर्मियों का सम्मान, उपहार और मिठाई देकर बढ़ाया उत्साह

पार्षद अनुराग शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सफाईकर्मियों के योगदान को सराहा, कहा- शहर की स्वच्छता में इनकी अहम भूमिका

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू  : दीपावली के पर्व पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। मुख्य बाजार में पुराने डाकघर के सामने पार्षद अनुराग शर्मा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने सफाईकर्मियों को उपहार और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

सभापति विनय गोयनका ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। त्योहारों पर जब लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाते हैं, तब भी सफाईकर्मी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ शहर को स्वच्छ रखने में जुटे रहते हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहती है। सफाईकर्मियों का सम्मान करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना हम सभी का दायित्व है।

पार्षद अनुराग शर्मा ने कहा कि शहर के विकास और स्वच्छता में सफाईकर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण है। उनके बिना स्वच्छ और सुंदर शहर की कल्पना नहीं की जा सकती। दीपावली पर उपहार और मिठाई भेंट कर उनके प्रति आभार जताने और उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में सम्मान पाकर सफाईकर्मियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने इस अपनत्व और सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताया।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, बाबू टेलर, बाबू पाटील, महेश बावलिया, अमर मोरानी, अशोक पंडित, छगन प्रजापत, नरेंद्र शर्मा, हीरालाल सैन, विकास शर्मा, संजय घड़ीसाज, संतलाल सहारण, राहुल शर्मा, हितेश शर्मा सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22