लायंस क्लब ने लक्की ड्रॉ से जुटाए 2.50 लाख रुपए, सेवा कार्यों में होगी राशि खर्च
दीपावली पर स्वयंसिद्धा आश्रम और दो जरूरतमंद परिवारों को बांटी मिठाई व नमकीन, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : लायंस क्लब चूरू की ओर से दीपावली पर सेवा कार्यों के लिए आयोजित लक्की ड्रॉ कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने करीब 2.50 लाख रुपए की राशि जुटाई। इस राशि का उपयोग क्लब की ओर से संचालित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में किया जाएगा।
लक्की ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन ट्रॉली सूटकेस का सेट, द्वितीय पुरस्कार में तीन साउंड बार तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हैंड ब्लेंडर निकाले गए। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में 40 वाटर केतली (6 लीटर) रखी गईं। पुरस्कारों की घोषणा के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह रहा।
कार्यक्रम का संचालन लायन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया। क्लब अध्यक्ष लायन संजीव वर्मा ने सभी सहयोगकर्ताओं और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाना है। वित्त कमेटी के चेयरपर्सन लायन बालकिशन राजगढ़िया ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया और सेवा कार्यों में आर्थिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन राजीव चाहर, रीजन चेयरमैन लायन अनुराग शर्मा, लायन चंद्रशेखर अग्रवाल, लायन शैलेंद्र माथुर, लायन रामचंद्र राजोतिया, लायन सुनील रंजन टकनेट, लायन राजीव शर्मा, डॉ. पवन जांगिड़, लायन आबिद खान, लायन आकाश सोनी, लायन राकेश सैनी, लायन अशोक सैनी, लायन विजय इसरानी, लायन राकेश पीपलवा सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
जरूरतमंदों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
दीपावली के सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से स्वयंसिद्धा आश्रम और दो जरूरतमंद परिवारों को मिठाई व नमकीन वितरित की गई। क्लब सदस्यों ने इस पहल के माध्यम से जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524831


