दीपावली पर राठौड़-सहारण ने किया रामा-श्यामा, बाजारों में व्यापारियों और आमजन से मिले
मोजासिया चौक से शुरू किया जनसंपर्क, गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचे दोनों नेता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दीपावली के अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पहुंचकर व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से रामा-श्यामा की। दोनों नेताओं ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवारों की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
रामा-श्यामा कार्यक्रम की शुरुआत मोजासिया चौक से हुई। इसके बाद दोनों नेता गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। रास्ते में व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने लोगों से आत्मीय मुलाकात कर त्योहार की बधाई दी।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने और एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का आह्वान किया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देती है। त्योहार के अवसर पर जरूरतमंद लोगों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि समाज का हर वर्ग पर्व की खुशियों में शामिल हो सके।

नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आती है। उन्होंने शहरवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, वासुदेव चावला, मोहनलाल गढ़वाल, उपसभापति ओमप्रकाश इंदौरिया, भास्कर शर्मा, नगर मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, दयाल सिंह, निरंजन सिंह, सीपी शर्मा, नंदू मोजासिया, दीनदयाल सैनी, राजेश रक्षक, मदन गोपाल बालाण, अख्तर खान, धर्मेंद्र राकसिया, सुनील ढाका, अश्वनी बुडानिया, रजत शर्मा, श्रीराम पिपलवा, बाबू पाटिल और आकाश सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाजारों में दीपावली का उत्साह नजर आया और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2525193

