[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रवाल समाज के स्नेह मिलन में प्रतिभाओं का सम्मान, विरासत पर हुई ज्ञान की जंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रवाल समाज के स्नेह मिलन में प्रतिभाओं का सम्मान, विरासत पर हुई ज्ञान की जंग

‘गर्व है हम अग्रवाल हैं’ प्रश्न मंच में उलझे समाजबंधु, गीता प्रेस के सवाल पर मनोज फतेहपुरिया ने जीता पुरस्कार; हरिश हिंदुस्तानी की हास्य कविताओं ने गुदगुदाया

चिड़ावा : अग्रवाल समाज चिड़ावा की ओर से रविवार को अग्रसेन धाम में दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल, व्यावसायिक उपलब्धियों और राजकीय सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। वहीं समाज की विरासत और इतिहास पर आधारित ‘गर्व है हम अग्रवाल हैं’ प्रश्न मंच आकर्षण का केंद्र रहा। ठेठ मारवाड़ी हास्य कविताओं ने माहौल को खुशनुमा बनाया तो रामा-श्यामा और बुजुर्गों के आशीर्वाद ने आयोजन को पारिवारिक स्वरूप दिया।

मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष संगीता ललित भगेरिया थीं। अध्यक्षता पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका ने की। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश मोदी, रघुवीरप्रसाद बाछुका, राजकुमार भालोठिया एवं संतोष देवी कुंजबिहारी गुप्ता रहे। शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण अनुज भगेरिया ने दिया। संचालन प्रदीप मोदी एवं प्रो. कन्हैयालाल लाठ ने किया।

साढ़े तीन दर्जन से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित

समारोह में कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक-स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब साढ़े तीन दर्जन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। एमबीबीएस, एमबीए, बीटेक, एलएलबी और एमफार्मा जैसी व्यावसायिक उपाधियां हासिल करने वाले युवाओं, खेल प्रतिभाओं तथा राजकीय सेवाओं में चयनित एक दर्जन से अधिक युवाओं को भी सम्मान-पत्र एवं पुरस्कार भेंट किए गए। भगेरिया पब्लिक स्कूल और सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

गीता प्रेस के सवाल पर मनोज फतेहपुरिया ने मारी बाजी

‘गर्व है हम अग्रवाल हैं’ प्रश्न मंच में लाला लाजपत राय, पीयूष गोयल, काजल अग्रवाल, डालमिया, हिम्मतरामका, भगेरिया और फतेहपुरिया परिवार सहित चिड़ावा की प्रतिष्ठित हस्तियों से जुड़े सवाल पूछे गए। कई सवालों पर प्रतिभागी उलझ गए। गीता प्रेस गोरखपुर की स्थापना से जुड़े सवाल पर अधिकांश लोगों ने हनुमानप्रसाद पोद्दार का नाम लिया, जबकि मिठाई व्यापारी मनोज फतेहपुरिया ने सही जवाब देते हुए बताया कि गीता प्रेस के संस्थापक जयदयाल गोयनका थे। इस जवाब पर उन्होंने पुरस्कार जीता।

प्रश्न मंच में चिड़ावा नगरपालिका में भगेरिया परिवार के निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों की संख्या तथा श्रीकृष्ण गौशाला में हिम्मतरामका परिवार के सदस्यों के अध्यक्ष रहने से जुड़े सवाल भी पूछे गए। सवाल पूरा होने से पहले ही सभागार में भगेरिया और हिम्मतरामका नाम गूंज उठे, लेकिन संख्या और नाम बताने में प्रतिभागी अटक गए। बाद में एक अग्रजन ने गौशाला से जुड़े सवाल का सही जवाब देकर पुरस्कार जीता। प्रश्न मंच और प्रतिभाओं के पुरस्कार स्व. बाबूलाल जी, शशिकांत जी एवं चंद्रकांत जी सुलतानिया परिवार की ओर से प्रायोजित किए गए।

हरिश हिंदुस्तानी की कविताओं पर गूंजे ठहाके

हरिश हिंदुस्तानी ने ठेठ मारवाड़ी अंदाज में हास्य कविताएं सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। पारिवारिक और सामाजिक जीवन से जुड़े प्रसंगों पर सभागार में बार-बार ठहाके गूंजे। नगरपालिका उपाध्यक्ष बनने पर मुख्य अतिथि संगीता ललित भगेरिया का चुनड़ी ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन स्वाति प्रणय गुप्ता ने किया। निकाय चुनाव-2026 में दावेदारी करने वाले सुभाष खंडेलिया, अनुज भगेरिया, मनीषा केडिया एवं पीयूष बाछुका का भी सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद

समारोह में सत्यनारायण चौधरी, सांवरमल उदयपुरिया, कुंजबिहारी गुप्ता, कांतिप्रसाद हलवाई, प्रकाश मोदी, मनोज फतेहपुरिया, सुमित मंड्रेलिया, विनोद मोदी, पुरुषोत्तम एवं श्यामसुंदर पिचानवेवाला, महेश सर्राफ, विनोद हजारिका, सुरेश नारनौलिया, अशोक सूरजगढ़िया, शंकरलाल बंका, विजय ककरानिया, अंकित भगेरिया, जगदीश फतेहपुरिया, रजनीकांत ककरानिया, सोनू सर्राफ, दिनेश अडूकिया, राजेश-राकेश वेद, प्रतुल गुप्ता, कृष्ण कुमार बाछुका, शिवकुमार सिवानीवाला, जवाहरमल गुप्ता, आनंद खेतान, आशीष गाडाखेड़ा, मुकेश सूरजगढ़िया, अश्विनी मोदी, दीपक मोदी, विजेन्द्र गोयल, सुभाष खंडेलिया, कृष्ण-पवन केडिया, मामचंद अग्रवाल, सुशील-संजय ककरानिया, सुभाष हिम्मतरामका, महेश चौधरी, कैलाश सुलतानिया, मोती-सुरेश हिम्मतरामका, सतीश जसरापुरिया, रितेश अग्रवाल, विशाल हलवाई, विजय मोदी, रोहित सुलतानिया, रोहित खरातिका, शंकरलाल भगेरिया, प्रमोद सुलतानिया, कन्हैया भादरमल मोदी, दिनेश मोदी, आशीष विनोद सर्राफ, दिव्या सुलतानिया, रेखा संदीप हिम्मतरामका, दीपा भीमराजका, सीमा गुप्ता, रीटा चौधरी, आशा सर्राफ, संगीता टीबड़ेवाला, ममता तोला, बबिता मोदी, रेखा उदयपुरिया, किरण गुप्ता, अनिता लाठ, उमा मोदी, मनीषा-रजनी केडिया, सुनीता-नीतू झुंझुनूंवाला, नीतू सर्राफ, ख्याति केडिया, निक्की भगेरिया, नीतू गोयल एवं नीशू रोहित सुलतानिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

आयोजन में प्रदीप-संदीप हिम्मतरामका, राकेश बाछुका, अनिल रामभरोसा, अमित भगेरिया, महेंद्र मोदी, अमित गोयल, प्रदीप मोदी, कन्हैयालाल लाठ, रोहित सुलतानिया, दिनेश झुंझुनूंवाला, प्रशांत पिचानवेवाला, राहुल तोदी एवं गौरव हिम्मतरामका ने सहयोग किया। समारोह के समापन पर सामूहिक अग्रभोज हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22