[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में बीकानेर रोड तक पक्की सड़क की मांग:कच्चे रास्ते से लोग परेशान, सभापति ने जल्द निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में बीकानेर रोड तक पक्की सड़क की मांग:कच्चे रास्ते से लोग परेशान, सभापति ने जल्द निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया

सरदारशहर में बीकानेर रोड तक पक्की सड़क की मांग:कच्चे रास्ते से लोग परेशान, सभापति ने जल्द निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया

सरदारशहर : सरदारशहर में डॉ. अंबेडकर सर्किल से करणी छात्रावास और सोमनाथ मंदिर होते हुए बीकानेर रोड तक पक्की सड़क बनाने की मांग की जा रही है। करीब एक हजार फीट लंबे कच्चे रास्ते से रोज राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। राकेश हनुमानगढ़िया ने कहा कि यहां पक्की सड़क बनने से शहर को एक वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। यह मार्ग मेगा हाईवे से वन विभाग, बुकनसर बास और सोमनाथ आश्रम होते हुए बीकानेर रोड के बाईपास से जुड़ सकेगा।

नगर परिषद और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस मार्ग का सर्वे करवा चुके हैं। अब लोगों को सड़क निर्माण शुरू होने का इंतजार है। नगर परिषद सभापति अनिता टाक ने बताया कि सर्वे हो चुका है और जल्द ही सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों और अन्य राहगीरों को आने-जाने में राहत मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22