खेतड़ी में खुले बिजली के तारों से मिलेगी निजात:तारों की जगह लगेंगी सुरक्षित केबल, शुरू हुआ काम
खेतड़ी में खुले बिजली के तारों से मिलेगी निजात:तारों की जगह लगेंगी सुरक्षित केबल, शुरू हुआ काम
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के वार्ड संख्या 12 में लंबे समय से खुले और लटकते बिजली तारों की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को वार्ड में खुले तार हटाकर उनकी जगह सुरक्षित केबल लगाने का काम शुरू कर दिया गया। काम शुरू होने पर वार्डवासियों ने खुशी जताई।
हादसे की आशंका बनी रहती थी
जानकारी के अनुसार, वार्ड में लुवारा के मकान से नरसिंहजी मंदिर तक विद्युत लाइन के तार खुले और नीचे लटक रहे थे। इनके नीचे से रोजाना वार्डवासियों और राहगीरों का आवागमन होता था। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती थी।
पार्षद ने नगरपालिका में उठाया था मुद्दा
वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए पार्षद एडवोकेट पारस वर्मा ने नगरपालिका में मामला उठाकर विद्युत तारों को सुरक्षित करवाने की मांग की थी। उनके प्रयासों के बाद विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को खुले तार हटाकर उनकी जगह सुरक्षित केबल लगाने का काम शुरू करवाया गया।
वार्डवासियों की सुरक्षा प्राथमिकता
पार्षद पारस वर्मा ने इस जनहित कार्य के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनसेवा उनका संकल्प है और वार्ड का विकास प्राथमिकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524136


