तनवीर खान ने बाजार में व्यापारियों और आमजन से की रामा-श्यामा, दिया भाईचारे का संदेश
गढ़ चौराहे पर भाजपा नेताओं से भी हुई मुलाकात, व्यापारियों ने माला, पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : दीपावली के अवसर पर कांग्रेस युवा नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान ने शहर के मुख्य बाजारों में व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर रामा-श्यामा की। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
तनवीर खान अपनी टीम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चौक से रवाना होकर सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा, गढ़ बालाजी मंदिर, रामगढ़िया दरवाजा, मोजासिया चौक और जैन मार्केट सहित मुख्य बाजारों में पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों और दुकानदारों ने उनका मिठाई खिलाकर, फूलमालाएं पहनाकर, पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर उत्साह के साथ स्वागत किया। खान ने व्यापारियों से उनके कारोबार और स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की तथा व्यापार में उन्नति और खुशहाली की कामना की।
गढ़ चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई। तनवीर खान ने उन्हें फूल भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दोनों दलों के नेताओं ने आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। इससे पहले खान ने गढ़ बालाजी मंदिर में धोक लगाकर आशीर्वाद लिया।

पूर्व मंत्री हमीदा बेगम के पुत्र तनवीर खान ने कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों और रिश्तों को मजबूत करने का पर्व है। चूरू हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी प्रेम की मिसाल रहा है। ऐसे त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और सभी का सहयोग मिलता रहा तथा पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताया तो वे चूरू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर चूरू में बदलाव नजर आएगा।
इस मौके पर सुरेश कल्ला एडवोकेट, बाबू खान पूर्व पार्षद, एडवोकेट नासिर खान, पूर्व पार्षद गोकुल शर्मा, मनोज जोशी, इकबाल खान अखाण, साबिर खान, प्यारेलाल बगड़िया, योगेश व्यास, रौनक शर्मा, आसिफ खान, अली हसन, पीयूष शर्मा, दीपक व्यास और कुशल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2524136


