[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनरेगा में अनियमितता पर तीन कार्मिकों पर 5500 रुपए की शास्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मनरेगा में अनियमितता पर तीन कार्मिकों पर 5500 रुपए की शास्ति

मस्टररोल में काट-छांट और कार्यस्थल का निरीक्षण नहीं करने पर लोकपाल ने की कार्रवाई

सीकर : मनरेगा कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर लोकपाल (वीबी-जी राम जी), जिला परिषद सीकर हरिराम ने तीन कार्मिकों पर कुल 5500 रुपए की शास्ति अधिरोपित की है। मामला पंचायत समिति धोद की ग्राम पंचायत गोठड़ा तगेलान से जुड़ा है।

लोकपाल ने बताया कि परिवाद संख्या 47/2026-27 में उपलब्ध साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच के दौरान मस्टररोल संधारण में कई अनियमितताएं सामने आईं। ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक द्वारा मस्टररोल में अनियमितता करने, उपस्थिति दर्ज करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर निर्धारित कॉलम में नहीं करवाने तथा मस्टररोल में काट-छांट किए जाने की पुष्टि हुई। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ तकनीकी सहायक ने पूरे पखवाड़े में एक भी दिन कार्यस्थल का निरीक्षण नहीं किया। इसके साथ ही पैरा 8 (IV) की पालना भी नहीं की गई।

लोकपाल ने इन अनियमितताओं को राज्य सरकार के आदेशों, विभागीय दिशा-निर्देशों, योजना संबंधी प्रावधानों और जीकेएन-2025 की अवहेलना मानते हुए वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 की धारा 27 के तहत ग्राम विकास अधिकारी जगदीश बलाई पर 2500 रुपए, कनिष्ठ सहायक अलका रोलन पर 2500 रुपए तथा कनिष्ठ तकनीकी सहायक अशोक कुमार जाखड़ पर 500 रुपए की शास्ति लगाई है।

कार्यक्रम अधिकारी एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति धोद को संबंधित कार्मिकों से शास्ति राशि वसूलकर राजकोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 20 दिन में प्रमाणकों सहित अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22