[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ मंदिर में 21 क्विंटल अन्नकूट का भोग:छप्पन भोग लगाया; 10 क्विंटल सब्जी-5 क्विंटल चावल से तैयार किए पकवान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुर

श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ मंदिर में 21 क्विंटल अन्नकूट का भोग:छप्पन भोग लगाया; 10 क्विंटल सब्जी-5 क्विंटल चावल से तैयार किए पकवान

श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ मंदिर में 21 क्विंटल अन्नकूट का भोग:छप्पन भोग लगाया; 10 क्विंटल सब्जी-5 क्विंटल चावल से तैयार किए पकवान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के मंदिरों में मंगलवार को भगवान गोवर्धननाथ की पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर आराध्य देव श्री गोपीनाथ मंदिर में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। यहां 21 क्विंटल अन्नकूट का भोग लगाया गया। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं और हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

10 क्विंटल सब्जी से तैयार हुआ अन्नकूट

मंदिर के महंत डॉ. मनोहर शरण ने बताया कि अन्नकूट के लिए 10 क्विंटल सब्जी और 5 क्विंटल चावल सहित बाजरा, मूंग, मोठ और कढ़ी तैयार की गई। भगवान को छप्पन भोग भी अर्पित किया गया। भोग के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ।

शहर के अन्य मंदिरों में भी हुए आयोजन

श्री गोपीनाथ मंदिर के अलावा श्री रघुनाथ मंदिर, खेड़ापति बालाजी मंदिर, राधो-माधो मंदिर, रामलला मंदिर और जानकी वल्लभ मंदिर में भी भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22