पाटन के हसामपुर में मनसा माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में ग्रहण की प्रसादी, बाजरा, चावल, मूंग और कढ़ी-मूली का लगाया भोग
पाटन के हसामपुर में मनसा माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में ग्रहण की प्रसादी, बाजरा, चावल, मूंग और कढ़ी-मूली का लगाया भोग
पाटन : पाटन के हसामपुर स्थित मनसा माता मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
गोवर्धन पर्वत उठाकर भगवान कृष्ण ने की थी ब्रजवासियों की रक्षा
मंदिर के महंत केशव भारद्वाज ने बताया कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठा लिया था। भक्त गोवर्धन पर्वत को गिरिराज जी के नाम से भी पूजते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा पर घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। इसके बाद गिरिराज भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
बाजरा, चावल, मूंग और कढ़ी-मूली का लगाया भोग
मंदिर में अन्नकूट के तहत बाजरा, चावल, मूंग और कढ़ी-मूली का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में संजय कुमार अग्रवाल, छाजुराम अग्रवाल (दिल्ली), कैलाश अग्रवाल, प्रेम कुमार शर्मा, मुलचन्द यादव, नितिन अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, गोलू, अशोक यादव, प्रेम टेलर, सुनील, छीतरमल सैनी, संजय आर्य, प्रशान्त शर्मा, धर्मपाल कुमावत, लखन सिंह, करतार कटारिया, बाबू टेलर, मंगल प्रजापति, शिबबु सोनी, सुनील योगी, मुकेश आर्य, मनजीत, जितेंद्र योगी (फललू), गिरिराज जांगिड़, कृष्ण कुमावत, कुलदीप, प्रदीप सिंह, मखन यादव, विजय यादव, छीतर मल सैनी, छोटे लाल, कार्तिक सोनी, अमित जांगीड़, राजु सोनी, अजीत सिंह, विजय शर्मा, पुजा यादव, ममता देवी, फुलदेवी, गुलाबों देवी, सुनीता, कविता, कोमल सोनी, कौशल्या सोनी, शीला सैनी, रजनीश सैनी, विमल सैनी, वर्षा शर्मा, चंद शर्मा, आरती शर्मा, समर्थ भारद्वाज, राजू सोनी, सुरेंद्र वकील, नवीन यादव, मामराज तेली, कंचन अग्रवाल, पूनम कंवर, रामावतार, महेंद्र सैनी, कर्मवीर शेखावत और राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2524357


