ई-वेस्ट के उचित निस्तारण को लेकर सीकर में जागरूकता एवं संग्रहण अभियान आयोजित
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत प्रदूषण नियंत्रण मंडल की पहल, पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अधिकृत रिसाइक्लर को देने की अपील
सीकर : मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से सीकर में ई-वेस्ट जागरूकता एवं संग्रहण अभियान चलाया गया। अभियान की थीम ‘रिड्यूस ई-वेस्ट’ रखी गई।
अभियान के दौरान आमजन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ई-वेस्ट के उचित निस्तारण, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि पुराने एवं अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को खुले में या कचरे के साथ न फेंकें, बल्कि उन्हें अधिकृत ई-वेस्ट रिसाइक्लर को ही सौंपें।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे का अनियंत्रित निस्तारण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद हानिकारक तत्व मिट्टी, पानी और वायु को प्रदूषित कर सकते हैं। ऐसे में ई-वेस्ट का पृथक संग्रहण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण बेहद जरूरी है।
उन्होंने आमजन से इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने, पुराने उपकरणों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने तथा अधिकृत रिसाइक्लर के माध्यम से ई-वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513514


