[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सांड के हमले में व्यक्ति की पसलियां टूटी:सीने और जांघ में घुसे सींग; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सांड के हमले में व्यक्ति की पसलियां टूटी:सीने और जांघ में घुसे सींग; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

चूरू में सांड के हमले में व्यक्ति की पसलियां टूटी:सीने और जांघ में घुसे सींग; डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू के ख्याली गांव में गुरुवार देर शाम घर के बाहर खड़े मदन सिंह (55) पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के सींग उनके सीने और जांघ में घुस गए। उनकी तीन पसलियां टूट गईं और सीने में खून जमा हो गया। फेफड़े में भी हवा भर गई। परिजन उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें दूसरे अस्पताल भेजना संभव नहीं था।

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम पुकार की टीम ने उनका ऑपरेशन करने का फैसला लिया। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद मदन सिंह की जान बच गई।

डॉ. पुकार ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है। मदन सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. विनय जानू, डॉ. गजानंद रसगनिया, डॉ. वेद शेखावत, एनेस्थेटिक डॉ. सुमन करीर, नर्सिंग ऑफिसर उमिला कुमारी और सत्यनारायण शामिल थे। डॉ. पुकार मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल रह चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62