सीकर में 16 साल की नाबालिग से रेप,प्रेग्नेंट हुई:पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए परिजन, जांच में पता चला, केस दर्ज
सीकर में 16 साल की नाबालिग से रेप,प्रेग्नेंट हुई:पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल ले गए परिजन, जांच में पता चला, केस दर्ज
सीकर : सीकर में 16 साल की नाबालिग लड़की रेप के बाद प्रेग्नेंट हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिवार वाले हॉस्पिटल लेकर गए, वहां जांच कराई तो उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद परिवार ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव के युवक ने डरा धमकाकर किया रेप
16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी को पेटदर्द की शिकायत हुई। जब उसे अस्पताल लेकर गए तो पता चला कि वह तो प्रेग्नेंट है। इसके बाद जब नाबालिग से पूछा तो उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक आरोपी युवक ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया था। रेप की घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में डर के मारे नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
18 साल की युवती लापता
सीकर में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 4 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे घर से कपड़े सिलवाने की बात कहकर निकली थी। जो अबतक वापस नहीं लौटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513546


