चूरू की बेटी पूनम प्रजापत बनीं ‘स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ इंडिया’, दो स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास
नेशनल रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, 120 किलो डेडलिफ्ट और 55 किलो बेंच प्रेस में दिखाई दमखम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू की बेटी पूनम प्रजापत ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कोटा में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित छठी नेशनल रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पूनम ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ इंडिया’ के खिताब से नवाजा गया।
प्रतियोगिता में पूनम ने 120 किलोग्राम डेडलिफ्ट और 55 किलोग्राम बेंच प्रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि के साथ ही वह चूरू की पहली महिला पावरलिफ्टर बन गई हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह गौरव हासिल किया है।
पूनम की इस सफलता के पीछे उनका निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत रही है। उनकी उपलब्धि से जिले की युवतियों और महिला खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। उन्होंने साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर महिलाएं खेल के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।
पूनम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों और जिलेवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507045
