पंचायतीराज चुनाव पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने किए बाबा श्याम के दर्शन
पंचायतीराज चुनाव पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने किए बाबा श्याम के दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले के पंचायतीराज चुनाव पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने गुरुवार को प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाया और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
इस दौरान राजस्व अधिकारी कैलाश सिंह बारहठ और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. सहदेव दान चारण ने उनकी अगवानी की तथा बाबा श्याम के दर्शन करवाए। वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507058