लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समिति में बीजेपी के उम्मीदवार घोषित:30 में से 27 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 3 वार्डों में निर्दलीयों को दिया समर्थन
लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समिति में बीजेपी के उम्मीदवार घोषित:30 में से 27 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 3 वार्डों में निर्दलीयों को दिया समर्थन
लक्ष्मणगढ़ : पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने लक्ष्मणगढ़ उपखंड की लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। दोनों पंचायत समितियों के कुल 30 वार्डों में से भाजपा ने 27 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए हैं। बुधवार को पार्टी नेताओं ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न सौंपे।
लक्ष्मणगढ़ में 15 में से 14 वार्डों में प्रत्याशी
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में से भाजपा ने 14 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। बुधवार दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार सहित पार्टी नेताओं ने रिटर्निंग अधिकारी भावेश धनवंत को 14 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न सौंपे। पार्टी ने वार्ड संख्या 4 में प्रत्याशी नहीं उतारा है।
बलारां में 13 वार्डों में घोषित किए उम्मीदवार
नवगठित बलारां पंचायत समिति के 15 वार्डों में से भाजपा ने 13 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। बुधवार को भाजपा नेता भागीरथ गोदारा, पंचायत समिति प्रभारी चेतन कुमावत और विजेंद्र चौधरी ने रिटर्निंग अधिकारी कल्पना को अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न सौंपे।
बलारां पंचायत समिति प्रभारी चेतन कुमावत ने बताया कि वार्ड संख्या 3 और 12 में भाजपा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इन दोनों वार्डों में पार्टी निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507058