चिड़ावा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू:गणेश पूजन के बाद 5 नवंबर को महायज्ञ, 6 को कुबेर कलश-श्री यंत्र वितरण
चिड़ावा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू:गणेश पूजन के बाद 5 नवंबर को महायज्ञ, 6 को कुबेर कलश-श्री यंत्र वितरण
चिड़ावा : चिड़ावा में कॉलेज रोड के पास स्थित सनातन आश्रम के रिद्धि सिद्धि शुभ लाभ गणेश मंदिर में पूजन के साथ पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव शुरू हुआ। वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित बालकृष्ण चौरासिया और पंडित मातादीन शर्मा ने पूजन करवाया।
सनातन आश्रम के पीठाधीश्वर वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने बताया कि 5 नवंबर को सुबह 10 बजे महालक्ष्मी महायज्ञ होगा। 6 नवंबर को दोपहर 2 बजे महायज्ञ का समापन होगा।
6 नवंबर को दोपहर 3 बजे से कुबेर कलश और महालक्ष्मी यंत्र बांटे जाएंगे। महोत्सव के आखिरी दो दिन, 7 और 8 नवंबर को महालक्ष्मी शृंगार, पूजन, महा आरती और दर्शन होंगे। इस दौरान महालक्ष्मी श्री धाम को सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य यजमान शिवकुमार पोद्दार, विनोद बरासिया, जनार्दन वेद, पूर्व पार्षद शिवलाल सैनी, गुलजारीलाल सैनी, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र बदनगढिया, देवीदत्त शर्मा, महेंद्र सिंह रणवां, राजीव व्यास, गिरधर गोपाल महमिया, महेश शर्मा, रतिराम राजोरिया और रामनिवास जांगिड़ सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507057