[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी की 24 ग्राम पंचायतों में 5 नवंबर को वोटिंग:पंच-सरपंच के लिए डाले जाएंगे वोट, देर रात तक घोषित होंगे नतीजे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी की 24 ग्राम पंचायतों में 5 नवंबर को वोटिंग:पंच-सरपंच के लिए डाले जाएंगे वोट, देर रात तक घोषित होंगे नतीजे

उदयपुरवाटी की 24 ग्राम पंचायतों में 5 नवंबर को वोटिंग:पंच-सरपंच के लिए डाले जाएंगे वोट, देर रात तक घोषित होंगे नतीजे

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। इससे पहले बुधवार को नामांकन दाखिल करने और नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद शाम को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव

पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इससे पहले 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण में मतदाता गुरुवार को दोबारा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इस बार सीधे हाथ की तर्जनी पर लगेगी स्याही

पिछले मतदान में मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई गई थी। इस बार सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad