[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सफाई ठेका निरस्त कर नए टेंडर की मांग:पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, हेल्प डेस्क शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सफाई ठेका निरस्त कर नए टेंडर की मांग:पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, हेल्प डेस्क शुरू

सिंघाना में सफाई ठेका निरस्त कर नए टेंडर की मांग:पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, हेल्प डेस्क शुरू

सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका में निर्वाचन के बाद बुधवार को बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में कस्बे की साफ-सफाई व्यवस्था, जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्षदों ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौजूदा सफाई ठेके को निरस्त कर नए सिरे से टेंडर जारी करने की मांग उठाई। वहीं, नगरपालिका प्रशासन ने कस्बे की तीन सबसे साफ दुकानों और तीन स्वच्छ मकानों के मालिकों को पुरस्कृत करने की पहल की।

सफाई व्यवस्था पर पार्षदों ने जताई नाराजगी

बैठक में पार्षदों ने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। जगह-जगह गंदगी और सफाई में लापरवाही के कारण आमजन को परेशानी होती है। उन्होंने सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सफाई ठेका निरस्त कर नए सिरे से टेंडर जारी करने की बात कही।

3 दुकानें और 3 मकान होंगे पुरस्कृत

कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने नई पहल की है। इसके तहत कस्बे की तीन सबसे साफ-सुथरी दुकानों और तीन स्वच्छ मकानों का चयन किया जाएगा। इनके मालिकों को नगरपालिका प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

नगरपालिका परिसर में हेल्प डेस्क शुरू

आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करने के उद्देश्य से नगरपालिका परिसर में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से लोग अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे। संबंधित समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जाएगा। इससे लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए नगरपालिका कार्यालय में भटकना नहीं पड़ेगा।

बैठक के बाद किया पौधरोपण

बैठक के बाद नगरपालिका परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और कस्बे में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। बैठक में विधायक श्रवण कुमार, पालिकाध्यक्ष पिंकी सैनी, डीपी सैनी, उपाध्यक्ष रचना डांगी, पार्षद धर्मपाल सैनी, विनोद कुमार, नरपाल, महावीर प्रसाद, संजय कुमार, बाबूलाल जांगिड़, अमरसिंह, सविता सैनी, बनेश्वरी आर्य, अधिशासी अधिकारी जेके गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad