झुंझुनूं में मूंग व मूंगफली खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:6 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, 2 उपखंड और 12 GSS पर खरीद केंद्र बनाए
झुंझुनूं में मूंग व मूंगफली खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:6 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, 2 उपखंड और 12 GSS पर खरीद केंद्र बनाए
झुंझुनूं : किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग एवं मूंगफली की खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। झुंझुनूं जिले में खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहकारी समिति संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान ने बताया कि जिले में कुल 6 क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, 2 उपखंड एवं 12 जीएसएस खरीद केंद्रों पर मूंग और मूंगफली की खरीद के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही किसानों से उनकी उपज खरीदी जाएगी। समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।
फसलों का निर्धारित समर्थन मूल्य
| मूंग | 8780 रुपए प्रति क्विंटल |
| मूंगफली | 7517 रुपए प्रति क्विंटल |
संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान ने बताया कि पंजीकरण केवल उसी किसान के नाम से दर्ज करवाएं, जिसके नाम पर फसल की गिरदावरी दर्ज है। संयुक्त खाते की स्थिति में किसान केवल अपने हिस्से की भूमि ही पंजीकरण में शामिल करें। अन्य खातेदारों की भूमि शामिल करने के लिए संबंधित खातेदारों का सहमति पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। संयुक्त रजिस्ट्रार ने बताया कि बिना सहमति के अन्य खातेदारों की भूमि को पंजीकरण में शामिल नहीं किया जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2507037
