[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चारावास में सरपंच पद के 7 प्रत्याशी मैदान में:11 वार्डों में पंच पद के 28 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; वोटिंग कल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चारावास में सरपंच पद के 7 प्रत्याशी मैदान में:11 वार्डों में पंच पद के 28 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; वोटिंग कल

चारावास में सरपंच पद के 7 प्रत्याशी मैदान में:11 वार्डों में पंच पद के 28 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; वोटिंग कल

 खेतड़ी : पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को गुढ़ागौड़जी तहसील के जसरापुर क्षेत्र की चारावास ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन हुए। रिटर्निंग अधिकारी सिकंदर कुमार ने बताया कि सरपंच पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। लेकिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। सभी सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सरपंच पद के प्रत्याशियों में अमी चन्द बेटा ख्योराम, कपिल कुमार बेटा गोकुल राम, दयाराम बेटा जयनारायण, मनोज बेटा गोकुल राम, हरिसिंह बेटा गोपीचंद, होशियार सिंह बेटा शिवराम और होशियार सिंह बेटा ख्योराम शामिल हैं। ग्राम पंचायत के 11 वार्डों में पंच पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। नाम वापसी के दौरान पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं11 से संपर्क कर रहे हैं। वे गांव और ढाणियों में अपने चुनाव चिह्न की जानकारी देकर समर्थन मांग रहे हैं। तीसरे चरण के तहत चारावास ग्राम पंचायत में कल मतदान होगा और देर रात नतीजे आएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad