[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में 15 और बलारां में 3 नामांकन दाखिल:दूसरे दिन दोनों पंचायत समितियों में कुल 18 पर्चे भरे गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में 15 और बलारां में 3 नामांकन दाखिल:दूसरे दिन दोनों पंचायत समितियों में कुल 18 पर्चे भरे गए

लक्ष्मणगढ़ में 15 और बलारां में 3 नामांकन दाखिल:दूसरे दिन दोनों पंचायत समितियों में कुल 18 पर्चे भरे गए

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नामांकन के दूसरे दिन लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समितियों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 15 और बलारां में 3 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के लिए सोमवार को 13 प्रत्याशियों ने कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले शनिवार को दो नामांकन पत्र जमा हुए थे। इस तरह लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में अब तक 15 प्रत्याशियों की ओर से कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

बलारां में तीन प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

बलारां पंचायत समिति सदस्य के लिए सोमवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया। वहीं, वार्ड नंबर 13 से भाजपा प्रत्याशी रंजना शर्मा और आरएलपी प्रत्याशी मंजू देवी ने पर्चे दाखिल किए। इससे पहले शनिवार को बलारां पंचायत समिति में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।

चुनावी गतिविधियां तेज

सोमवार को दोनों पंचायत समितियों में कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22