मानोता जाटान में किसान के खेत में लगी आग:35 क्विंटल बाजरा, 250 मन कड़बी; 30 पाइप और 16 नोजल जले
मानोता जाटान में किसान के खेत में लगी आग:35 क्विंटल बाजरा, 250 मन कड़बी; 30 पाइप और 16 नोजल जले
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव में किसान राजेंद्र पायल के खेत में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि खेत में रखी बाजरे की फसल, कड़बी और सिंचाई में उपयोग होने वाले कृषि उपकरण इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 35 क्विंटल बाजरा, करीब 250 मन कड़बी, 30 पाइप और 16 नोजल जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने टैंकर की मदद से पाया आग पर काबू
खेत में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने टैंकर की सहायता से काफी देर तक पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक खेत में रखी फसल और कृषि उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके थे।

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे रखा था सामान
किसान राजेंद्र पायल ने बताया कि बाजरे की फसल कटाई के बाद उसकी सींटें खेत में रखी हुई थीं, जबकि कड़बी खेत में पसार में पड़ी थी। खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। इसी दौरान अचानक खेत में आग लग गई। खेत के आसपास मौजूद पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
सालभर की मेहनत जलकर हुई राख, किसान के सामने आर्थिक संकट
इस आगजनी की घटना में किसान की सालभर की मेहनत से तैयार हुई उपज नष्ट हो गई। फसल के साथ सिंचाई के कृषि उपकरण भी जलने से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्रशासन से मुआवजे और नुकसान के आकलन की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना का मौका मुआयना करवाकर हुए नुकसान का उचित आकलन किया जाए। साथ ही पीड़ित किसान को नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में किसान को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2494659


