[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ आयोजित, युवाओं को मतदाता जागरूकता का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ आयोजित, युवाओं को मतदाता जागरूकता का संदेश

‘अपना वोट जानें’ अभियान के तहत लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता पर हुई चर्चा, युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

झुंझुनूं : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आबूसर में ‘विकसित भारत युवा संवाद–अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए गए।

जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान युवा आइकन एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर पूजा शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और मतदाता सूची के महत्व पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने युवाओं को मतदाता अधिकारों, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ ली। इसके साथ ही सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित सूचनाओं की सत्यता जांचने और भ्रामक जानकारी से बचने के लिए जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और उनके योगदान पर भी अपने विचार रखे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया एथलेटिक्स के युवा प्रशिक्षक अनिल भाकर ने युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राचार्य अनिल जांगिड़ के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें कार्यक्रम नोडल अधिकारी दीपक टेलर सहित कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा। मेरा युवा भारत झुंझुनूं की ओर से विक्रम, विपिन और सुदेश ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन नीतू कुल्हरी ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदाता जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा उन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22