[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री से मिले शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु, शैक्षणिक विकास पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री से मिले शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु, शैक्षणिक विकास पर की चर्चा

रोजगारपरक पाठ्यक्रमों, शोध और नवाचारों की दी जानकारी; विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने पर हुआ मंथन

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। कुलगुरु पद का कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह पहली मुलाकात रही।

इस दौरान कुलगुरु प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों, विकास कार्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए संचालित रोजगारपरक और नवीन पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप उच्च शिक्षा को कौशल आधारित, नवाचारपरक और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62