[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गर्ल्स कॉलेज में मिनी मैराथन से दिया नशामुक्ति का संदेश:200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, योग और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गर्ल्स कॉलेज में मिनी मैराथन से दिया नशामुक्ति का संदेश:200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, योग और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई

गर्ल्स कॉलेज में मिनी मैराथन से दिया नशामुक्ति का संदेश:200 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, योग और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई

चूरू : चूरू के गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ने ‘स्वस्थ युवा, नशामुक्त युवा’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मिनी मैराथन में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग अधीक्षक बजरंग हर्षवाल ने दीप जलाकर की। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की। कॉलेज की प्रिंसिपलआशा कोठारी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाना जरूरी है।

नशामुक्ति जागरूकता सेल्फी पॉइंट भी बनाया

मिनी मैराथन के जरिए फिटनेस, अनुशासन, शारीरिक सक्रियता और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में योग, पोषण जागरूकता, पोस्टर निर्माण, भाषण प्रतियोगिता और खेल गतिविधियां भी हुईं।

योग के जरिए शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और तनाव प्रबंधन की जानकारी दी गई। पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के महत्व पर बात की। कार्यक्रम में नशामुक्ति जागरूकता सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया। इस मौके पर कृतिका दाधीच, पूर्वा शर्मा, भावना सैनी, हितेषिका पंसारी, निश चोटिया, योगेश्वरी, उज्ज्वल, जया हारिल और आयुष्का ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. निर्मला सैनी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22